का.आ. 1329 (अ). – महानिदेशक, केंद्रीय सरकार के पूर्वानुमोदन से, डाकघर अधिनियम, 2023 (2023 का 43) की धारा 13 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, डाकघर विनियम, 2024 में और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित विनियम बनाते हैं, अर्थात :-
- (1) इन विनियमों का संक्षिप्त नाम डाकघर (दूसरा संशोधन) विनियम, 2026 है।
(2) ये 17 मार्च, 2026 को प्रवृत्त होंगे। - डाकघर विनियम, 2024 में, –
(क) विनियम 99 के पश्चात, निम्नलिखित विनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात :-
’99क. प्रीमियम स्पीड पोस्ट दस्तावेज (1) विनियम 99 में निर्दिष्ट स्पीड पोस्ट दस्तावेज सेवा के अलावा, स्पीड पोस्ट दस्तावेज की प्रीमियम डिलीवरी सेवा निम्नलिखित में से कोई एक होगी-
(क) “24 स्पीड पोस्ट- इसके अंतर्गत चिन्हित उद्गम स्थान और गंतव्य शहरों के बीच बुकिंग की तारीख से अगले दिन डिलीवरी संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी; या
(ख) “48 स्पीड पोस्ट” इसके अंतर्गत चिन्हित उद्गम स्थान और गंतव्य शहरों के बीच बुकिंग की तारीख से दो कार्य दिवसों के अंदर डिलीवरी संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी।
(2) ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद महानगरों के बीच उपलब्ध होंगी, और तत्पश्चात इनका अन्य शहरों में भी विस्तार किया जा सकेगा।
(3) खुदरा ग्राहकों के साथ-साथ डाक विभाग के साथ करार करने वाले थोक या कॉर्पोरेट ग्राहक भी इन सेवाओं का लाभउठाने के पात्र होंगे।
(4) विनियम 99 के अधीन स्पीड पोस्ट दस्तावेज पर लागू होने वाली भार, आकार और अनुज्ञेय सामग्री से संबंधित शर्तें आवश्यक परिवर्तनों सहित इन प्रीमियम उत्पादों पर लागू होंगी।
(5) ’24 स्पीड पोस्ट’ और ’48 स्पीड पोस्ट’ पर लागू होने वाले टैरिफ वह होगा जैसा क्रमशः अनुसूची-1 की सारणी IV ख और सारणी IV ग में यथा विनिर्दिष्ट किया गया है।
(6) रजिस्ट्रीकरण संबंधी ‘मूल्य वर्धित सेवा’ के लिए प्रति मद पांच रुपये की फीस (जीएसटी अलग से) प्रभारित की जाएगी, और ओटीपी आधारित डिलीवरी संबंधी ‘मूल्य वर्धित सेवा’ बंडल्ड सेवा के रूप में प्रदान की जाएगी।
(7) जाएंगे। प्रचालन संबंधी विस्तृत मानदंड और सेवा मानक प्रशासनिक अनुदेशों के माध्यम से समय-समय पर विनिर्दिष्ट किए
(8) सर्कल प्रमुख समय-समय पर उन कार्यालयों को विनिर्दिष्ट करने के लिए प्राधिकृत हैं, जहां “स्पीड पोस्ट दस्तावेज” और प्रीमियम उत्पाद अर्थात ’24 स्पीड पोस्ट’ और ’48 स्पीड पोस्ट’ कहलाने वाली डाक वस्तुएं बुक की जा सकेंगी।
(9) स्पीड पोस्ट संबंधी अनुसूची। की सारणी V में यथाविनिर्दिष्ट प्रतिकर के उपबंध इन सेवाओं पर आवश्यक परिवर्तन सहित लागू होंगे।
(10) इन सेवाओं पर लगने वाले अन्य ‘मूल्य वर्धित’ सेवाओं संबंधी प्रभार ‘स्पीड पोस्ट’ पर लगने वाले संबंधित प्रभारों के अनुरूप होंगे।
ख) विनियम 100 के पश्चात, निम्नलिखित विनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात :-
100क. 24 स्पीड पोस्ट पार्सल (1) विनियम 100 में निर्दिष्ट स्पीड पोस्ट पार्सल संबंधी सेवाओं के अलावा, 24 इंडिया पोस्ट पार्सल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी; इसके अंतर्गत पार्सलों का वायु मार्ग से पारेषण किया जाएगा और चिन्हित उद्गम स्थान तथा गंतव्य शहरों के बीच बुकिंग की तारीख से अगले दिन डिलीवरी प्रदान की दी जाएगी।
परंतु जहां वायु मार्ग से पारेषण की तुलना में भू मार्ग से पारेषण तेज गति से किया जा सकेगा, वहाँ ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ को भू मार्ग से पारेषित किया जा सकेगा।
(2) 24 स्पीड पोस्ट पार्सल के भार-स्लैब और उन पर लगने वाला डाक-शुल्क वह होगा जैसा अनुसूची-1 की सारणी IV घ में यथा विनिर्दिष्ट किया गया है।
परंतु 24 स्पीड पोस्ट पार्सल पर लगने वाला डाक-शुल्क, वॉल्यूमेट्रिक भार या सकल भार, जो भी अधिक हो, के आधार पर लिया जाएगा।
परंतु 24 स्पीड पोस्ट पार्सल पर लगने वाला डाक-शुल्क, वॉल्यूमेट्रिक भार या सकल भार, जो भी अधिक हो, के आधार पर लिया जाएगा।
(3) 24 स्पीड पोस्ट पार्सल के लिए पिक-अप सुविधा, डिलीवरी-प्रमाण, बीमा, रजिस्ट्रीकरण और अन्य ‘मूल्य वर्धित सेवाएं’ उपलब्ध होंगी। ये सेवाएँ स्पीड पोस्ट पार्सल पर यथा लागू फीस का भुगतान किए जाने पर उपलब्ध होंगी।
(4) ’24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सेवा बिना किसी अतिरिक्त भार के बंडल सेवा के रूप में उपलब्ध होगी।
(5) मद, जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट न हो, दिए गए पते पर डिलीवर की जाएगी।
(6) यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद महानगरों के बीच उपलब्ध होंगी और तत्पश्चात इनका अन्य शहरों में भी विस्तार किया जा सकेगा।
(7) स्पीड पोस्ट संबंधी अनुसूची। की सारणी V में यथाविनिर्दिष्ट प्रतिकर के उपबंध इन सेवाओं पर आवश्यक परिवर्तन सहित लागू होंगे।
(ग) अनुसूची । में, सारणी IVक के पश्चात, निम्नलिखित सारणियों को अंतःस्थापित किया जाएगा,
अर्थात :-

नोट : यथा लागू जीएसटी अलग से

नोट : यथा लागू जीएसटी अलग से

नोट : डाकघर विनियम, 2024 ‘भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 2, खंड 3, उप-खंड (ii)’ में अधिसूचना संख्यांक का.आ. 5440 (अ.), तारीख 16 दिसंबर, 2024 के द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अंतिम बार अधिसूचना संख्यांक का.आ. संख्यांक 659 (अ.) तारीख 6 फरवरी, 2026 के द्वारा संशोधित किए गए थे।
S.O. 1329(E). In exercise of the powers conferred by section 13 of the Post Office Act, 2023 (43 of 2023), the Director General, with the prior approval of the Central Government, hereby makes the following regulations further to amend the Post Office Regulations, 2024, namely:
- (1) These regulations may be called the Post Office (Second Amendment) Regulations, 2026.
(2) They shall come into force on the 17th day of March, 2026.
2.
In the Post Office Regulations, 2024,-
(a) after regulation 99, the following regulation shall be inserted, namely:
*99A. Premium Speed Post Document. (1) Apart from the service of Speed Post Document referred to in regulation 99, the premium delivery service of the Speed Post Document shall either be,
(a) “24 Speed Post”, providing delivery services by next day from the date of booking between identified origin and destination cities; or
(b) “48 Speed Post”, providing delivery services within two working days from the date of booking between identified origin and destination cities.
(2) These services shall be available between the metropolitan cities of Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, Bengaluru and Hyderabad, and may subsequently be extended to other cities.
(3) Retail customers as well as bulk or corporate customers who enter into agreements with the Department of Posts shall be eligible to avail these services.
(4) The conditions relating to weight, size and permissible contents applicable to Speed Post Document under regulation 99 shall apply mutatis mutandis to these premium products.
(5) The tariff for 24 Speed Post and 48 Speed Post services shall be as specified in Table IV B and Table IV C of Schedule I, respectively.
(6) A fee of rupees five per item (GST extra) shall be charged for the value-added service of Registration, and the value-added service of OTP delivery shall be provided as a bundled service.
(7) The detailed operational norms and service standards, shall be specified through administrative instructions from time to time.
(8) The Circle Heads are authorised to specify, from time to time, the offices where the postal items called as “Speed Post Document” and premium products “24 Speed Post” and “48 Speed Post” may be booked.
(9) The provisions of compensation as specified in Table V of Schedule I relating to the Speed Post shall mutatis mutandis applicable to these services.
(10) The charges of other value-added services shall be applicable to these services as applicable to the Speed Post.”;
(b) after regulation 100, the following regulation shall be inserted, namely: –
“100A. 24 Speed Post Parcel. (1) Apart from the service of Speed Post parcel referred to in regulation 100, there shall be the 24 Speed Post Parcel, which shall be transmitted by air, providing delivery services by next day from the date of booking between identified origin and destination cities:
Provided that the 24 Speed Post Parcel may be transmitted by surface on routes where it is determined to be faster than air transmission.
(2) The weight slab and the postage for 24 Speed Post Parcel shall be as specified in Table IV D of Schedule I:
Provided that the postage chargeable on the 24 Speed Post Parcel shall be charged on the basis of the volumetric weight
or gross weight, whichever is higher.
(3) The pick-up facility, proof of delivery, insurance, registration and other value-added services shall be available for 24 Speed Post Parcel on payment of fees as applicable to the Speed Post Parcel.
(4) One Time Password (OTP) based delivery shall be available as a bundled service with 24 Speed Post Parcel, at no extra charges.
(5) The item shall be delivered at the given address, unless otherwise specified.
(6) This service shall be available between the metropolitan cities of Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata, Bengaluru and Hyderabad, and may subsequently be extended to other cities.
(7) The provisions of compensation as specified in Table V of Schedule I relating to the Speed Post shall mutatis mutandis applicable to this service.”;
(c) in SCHEDULE I, after Table IV A, the following tables shall be inserted, namely:-

Note: GST extra as applicable.

Note: GST extra as applicable


Note: The Post Office Regulations, 2024 were published in the Gazette of India, Extraordinary, Part II, section 3, sub-section (ii) vide notification number S.O. 5440 (E), dated the 16th December, 2024 and last amended vide notification number S.O 659 (E), dated the 6th February, 2026.